CG : 20  वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पानी में तैरती मिली ला... - CG Sandesh

CG : 20  वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पानी में तैरती मिली लाश

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। यहाँ ग्राम भेलवाडीह में तालाब मे एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है मृतक युवक रविवार से ही घर से लापता था, जिसकी लाश आज तालाब में तैरती हुई मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक देवेंद्र उर्फ छोटी कुर्रे 20 वर्षीय पितास्वर्गीय साधु राम कुर्रे है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर का सेवन कर पानी मे कूद कर आत्महत्या कर ली है। अभी तक मामले में कुछ और कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें