महासमुंद : अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुच... - CG Sandesh

महासमुंद : अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुचाएं - कलेक्टर

कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), जनपद सीईओ, तहसीलदारों और जिला स्तरीय अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण पर कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, पीड़ित को न्याय दिलाना और पात्र व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाना हमारी प्राथमिकता है। 

उन्होंने जिले में आम नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सभी अधिकारी प्रयासरत रहें। कोई भी पात्र और पीड़ित व्यक्ति शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न हो इस दिशा में भी प्रयास करें। इसके लिए सभी अधिकारियों की सहभागिता जरूरी है।  बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री एस. आलोक ने दिए गए निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थी या जरूरतमंद हितग्राहियों और फील्ड में योजनाओं, निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ लोगों के बीच बेहतर तालमेल भी बनाकर रखें। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के साथ एसडीएम और तहसीलदारों से पीड़ित को न्याय दिलाने तक कार्य करने कहा। जनपद सीईओ को शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, नरेगा के कार्यों का अवलोकन, पंचायत स्तर पर योजनाओं और कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य केंद्रों में नल द्वारा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशन सहित अन्य प्रकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहे।

उन्होंने जिले में खाद,बीज के भंडारण और वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि किसानों को खाद,बीज समय पर वितरण सुनिश्चित हो इस दिशा में कार्य करे। बैंकों में किसानों की लग रही लाइन पर बैंक प्रबंधन को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में कार्यों का मूल्यांकन समय पर करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें विलंब या लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से पौष्टिक लड्डुओं के वितरण की जानकारी ली और एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग अंतर्गत हितग्राहियों को खाद्य सामग्री वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। समाजकल्याण विभाग को दिव्यांगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने सहित अन्य निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा विकासखण्ड के अधिकारीगण वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें