इंडियन बैंक में निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

इंडियन बैंक में निकली बम्पर भर्ती

इंडियन बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. यहाँ स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. 60 अलग-अलग पदों पर कुल 312 रिक्तियां है. इच्‍छुक उम्‍मीदवार अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्‍यताएं नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 24 मई से शुरू हो गए हैं और 14 जून 2022 तक जारी रहेंगे.

ऐसे करें आवेदन –

स्‍टेप 1 : इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं.

स्‍टेप 2 : अब होमपेज पर दिख रहे 'करियर' सेक्‍शन पर जाएं.

स्‍टेप 3 : नये रजिस्ट्रेशन के लिए दिख रहे लिंक पर क्लिक करें.

स्‍टेप 4 : अपनी जानकारी दर्ज करें और फीस जमा करें.

स्‍टेप 5 : फाइनल सब्मिट कर अपने पास सेव कर लें.

योग्यता -

अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता और आयुसीमा अलग-अलग है. आवेदन करने से पहले उम्‍मीदवार निर्धारित योग्‍यताओं की जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लें. सभी पदों को 4 स्‍केल में बांटा गया है जिसके आधार पर ही उम्‍मीदवारों को वेतन मिलेगा.

वेतनमान इस प्रकार है -

स्केल I - 36,000 - 63,840 रुपये मासिक

स्केल II - 48,170 - 69,810 रुपये मासिक

स्केल III - 63,840 - 78,230 रुपये मासिक

स्केल IV - 76,010 - 89,890 रुपये मासिक

आधिकारिक नोटिफिकेशन – PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें