DKS अस्पताल का सीनियर डॉक्टर गिरफ्तार, नर्स के साथ करता था अ... - CG Sandesh

DKS अस्पताल का सीनियर डॉक्टर गिरफ्तार, नर्स के साथ करता था अश्लील हरकत…

 रायपुर के DKS अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर और डायलिसिस विभाग के सीनियर डॉक्टर विकास सिंह को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। अस्पताल की स्टाफ नर्स ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

स्टाफ नर्स ने अपनी शिकायत में बताया कि डॉक्टर विकास सिंह वाट्सऐप कॉल कर गंदी गंदी बाते करते थे और रात में बाहर खाना खाने चलने के लिए दबाव बनाते थे। इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर जबरदस्ती शरीर को छुआ करते थे। एतराज करने पर सैलरी कम करने और नौकरी से निकालने की धमकी देते थे।

पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे तंग आकर पीड़िता ने गोलबाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ लिया । फिलहाल इस केस में डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। अस्पताल की दूसरी नर्स के भी बयान लिए जा सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें