मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् पात्र हितग्राह... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित

जशपुरनगर : अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का प्रारंभ किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा योजना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संचालित योजना के तहत पंजीकृत 59 वर्ष से 60 वर्ष के श्रमिकों को 10 हजार सहायता एकमुश्त देय होगी।

योजना के लाभ हेतु हितग्राही को कम से कम विगत 3 वर्ष के निर्माण श्रमिक आवश्यक दस्तावेज हितग्राही के जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल प्रति, बैंक पासबुक की मूल प्रति, हितग्राही द्वारा स्वघोषणा प्रमाण पत्र की प्रति के साथ ऑनलाईन लोक सेवा केन्द्र, व्हीएलई, सीएससी अथवा श्रम विभाग में आवेदन कर सकते है। योजना की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय श्रम विभाग या अभिषेक कुमार यादव +91-9111122448 से संपर्क किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें