एक ही परिवार के चार लोगों की लॉज में लाश मिली.... - CG Sandesh

एक ही परिवार के चार लोगों की लॉज में लाश मिली....

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी। इस मामले का पता तब चल पाया है। जब काफी देर तक परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी, तब सभी के लाश कमरे के अंदर मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में आकर बुधवार से ही रुके थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम होने के बाद भी जब कमरे के दरवाजा नहीं खुला था। 

तब संचालक को शक हुआ। जिसके बाद उसने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए हैं। संचालक ने बताया की सुबह से एक भी बार कमरे का दरवाजा नहीं खुला था।

पता चला है कि पुलिस की टीम जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर जितेंद्र और सविता की लाश फंदे पर लटकी थी। वहीं दोनों बच्चों का शव पलंग पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि पहले पति पत्नी ने बच्चों को जहर देकर मारा होगा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है।

वहीं पत -पत्नी का हाथ पीछे से बंधा हुआ मिला है। इस वजह से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल गुरुवार रात को ही सभी के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने रायपुर में इनके परिवार को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। अब शुक्रवार को शव को पीएम किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें