18 हजार रुपए वेतन सहित दूसरे लंबित पड़े मांगों को लेकर आंगन... - CG Sandesh

18 हजार रुपए वेतन सहित दूसरे लंबित पड़े मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल


कांकेर  दुर्गूकोंदल. चारामा विकासखंड में अटैच शिक्षाकर्मियों को मूल शालाओं में दुर्गूकोंदल भेजने के लिए जिला कलक्टर और चारामा विकासखंड के सीईओ ने आदेश जारी किया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के आदेश के बावजूद खेमन सिन्हा, ममता साहू, द्वारिका प्रसाद यादव, निर्मला ध्रुव अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हुए दुर्गूकोंदल विकासखंड के मूल शालाओं में नहीं लौटे हैं।

6 सूूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 18 हजार रुपए वेतन देने समेत दूसरे लंबित पड़े मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले कई दिनो से बैठे है। संघ का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर मानदेय दिया जाए और 8 घंटे काम करने की समयावधि घटाकर 4 घंटा किया जाए। ड्रेस कोड की बाध्यता हटाई जाए। मृत्यु ऊपरांत अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए दिया जाए। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियों और दूसरे शासकीय अवकाश पर छुट्टी दी जाए।

साल 2013 के मानदेय को बजट में एरियर्स समेत देने की मांग की गई है। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ के हड़ताली कार्यकर्ताओं को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है, उन्हें वापस बहाल किया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे भी उतना ही कार्य करती हैं जितना की अन्य शासकीय कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाता है फिर भी उनके साथ शासन-प्रशासन भेदभाव कर रही है, जिसे वह अब बर्दास्त नहीं करेंगी। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है वे अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे। भले ही उन्हें भीख मांगने की नौबात क्यों न आए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें