10 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चल जाता है यह फ़ोन, जल्द होगी ल... - CG Sandesh

10 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चल जाता है यह फ़ोन, जल्द होगी लॉन्च

28 अप्रैल को OnePlus 10R लॉन्च होने वाली है। वनप्लस के इस फोन में Realme GT Neo3 वाले हार्डवेयर देखने को मिल सकते हैं. रियलमी का यह फोन दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट है, जो 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. वनप्लस ने भी 10R में इस टेक्नॉलजी को ऑफर करने की बात कही थी और अब कंपनी ने इसे कन्फर्म कर दिया है.

वनप्लस ने 18 अप्रैल को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में कंपनी ने OnePlus 10R में ऑफर की जाने वाली चार्जिंग को कन्फर्म किया. कंपनी ने ट्वीट में कहा कि 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाले वनप्लस 10R हैंडसेट में 150 वॉट की SuperVOOC और 80 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी. इस टेक्नॉलजी की मदद से फोन 10 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चल जाता है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें