सीएम भूपेश बघेल ने किया राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का... - CG Sandesh

सीएम भूपेश बघेल ने किया राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, साथ ही आदिवासी नृत्य पर झूमे सीएम

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ। वहीँ सीएम बघेल आदिवासी नृत्य में मंत्रमुग्ध होकर स्वयं को नहीं रोक पाए और उनके साथ स्वयं नृत्य भी किया। साथ ही मंच पर मंत्री अनिला भेड़िया और मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे। 

बता दें कि आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ और भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम कर रहे है। यह जनजाति साहित्य महोत्सव अगले तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव में शामिल होने देश के प्रसिद्ध साहित्यकार भी आए हुए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें