WhatsApp जल्द ला सकता है नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम... - CG Sandesh

WhatsApp जल्द ला सकता है नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम...

WhatsApp जल्द ही नया फीचर लेकर आ सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नया इंटरफेस Drawing Editor के लिए जल्द जारी कर सकता है.

इसमें नए ड्राइंग टूल्स शामिल हैं. WhatsApp के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इसको लेकर रिपोर्ट किया है. इस फीचर को फिलहाल WhatsApp के iOS बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है. रिपोर्ट की माने तो WhatsApp के iOS बीटा वर्जन 22.8.0.73 में इसे जारी किया जा सकता है.

WhatsApp Drawing Tool फीचर

WhatsApp इस फीचर को फिलहाल कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर रहा है. ज्यादा यूजर्स के लिए इस फ्यूचर अपडेट में जारी किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप तीन नए ड्राइंग टूल्स को जारी कर सकता है.

इसमें दो नए पेंसिल और एक ब्लर टूल शामिल हो सकते हैं. WABetaInfo ने इसको लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. WABetaInfo ने ये भी बताया है कि नए ड्राइंग टूल्स जल्द Android WhatsApp बीटा के लिए जारी किए जा सकते हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें