सरायपाली : सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटने से चार की मृत्यु,... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटने से चार की मृत्यु, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सरायपाली ब्लॉक के भालूकोना में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें दो महिला और दो पुरूष है। दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है। सरायपाली एसडीएम  नम्रता जैन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को बसना अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है उनकी हालत पहले से ठीक बताई गई है। तीन गंभीर रूप से घायलों को उचित उपचार हेतु महासमुंद भेजा गया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को सभी जरूरी उपचार करने कहा।  

मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें