विधायक चंदन कश्यप ने जल जीवन मिशन के तहत 5 करोड़ का भूमिपूजन... - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप ने जल जीवन मिशन के तहत 5 करोड़ का भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने को अपने दौरा कार्यक्रम में दौरान विधान सभा क्षेत्र के ग्राम लखापूरी.147.11 हासेल 101.38 .मटवाल 147.11 बोटीकनेर 151.14 अंदरूनी क्षेत्र में करोड़ का भूमिपूजन किया।विधायक ने 5 करोड़ लागत से स्थापित होने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया.

विधायक ने कहा की प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जीवन की मूलभूत आवश्यकता है,इसलिए प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक हर घर घर में नल से पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा.

इस दौरान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया अनूक मंडावी रतिराम नायक सालिक बेलसरिया धनीराम साहू कोर्राम, दुकारू कश्यप,विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें