जनपद सदस्य निलय कश्यप पहुंचे गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा, ग्... - CG Sandesh

जनपद सदस्य निलय कश्यप पहुंचे गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा, ग्रामीणों की समस्या सुन जल्दी निराकरण का दिया आश्वासन

जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान आज नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा मे पहुंचे। किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान निलय कश्यप ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्रों मे मिले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ साथ ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आज लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुन रहे है आज गोंडियापाल के ग्रामीणों ने भी कुछ समस्याओं से अवगत करायी है जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इस दौरान धनुर्जय नेताम सचिव बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी, सत्यकान्त कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी , ज्ञान प्रकाश नाग, कृष्णा कश्यप, सहदेव कश्यप , सम्पत कश्यप एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें