महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी,  50 लाख रुपए ... - CG Sandesh

महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, 50 लाख रुपए की मांग

प्रदेश की न्यायधानी में महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर के हॉस्पिटल संचालक पति ने सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कराया है। धमकी देकर रकम की मांग करने वाला खुद भी डॉक्टर है। आरोपी ने महिला की फोटो एडिट कर न्यूड फोटो बनाया है और धमकी भरा पत्र भी भेजा है।

दरअसल महिला डॉक्टर 2017 से 2020 तक मेडिकल की पढ़ाई के दौरान एमपी के चित्रकूट में थी। इसी दौरान उनका डॉक्टर अशोक दांते से परिचय हुआ था, जिसने 21 मार्च को कूरियर के जरिए एक पत्र भेजकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग की।

फिर 30 मार्च को रकम नहीं देने पर उनकी सास को वाट्सएप में फोटा भेजने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अशोक दाते के खिलाफ भयादोहन और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें