शासकीय विद्यालय में पदस्थ कर्मचारी निलंबित - CG Sandesh

शासकीय विद्यालय में पदस्थ कर्मचारी निलंबित

विकासखण्ड कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोकपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन सागर मिश्रा को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित की गई है। इस अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर साहू ने बताया कि सहायक ग्रेड-तीन सागर मिश्रा के विरूद्ध थाना कांकेर मे अपराध पंजीबद्ध होने एवं गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त होने के कारण निलंबित किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें