खल्लारी : मोबाईल चोरी होने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. - CG Sandesh

खल्लारी : मोबाईल चोरी होने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम सिंघी में मोबाईल चोरी होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

पुन्नी बाई बरिहा ने पुलिस को बतायी कि 29 मार्च 2022 को गांव का राकेश यादव अपने मोबाईल को मेरे बच्चे सीमा बरिहा, विमल बरिहा द्वारा चोरी कर ले गये हैं कहकर मारपीट किया था। जिसे वह राकेश यादव को बोलने उसके घर के पास गली में गयी तो राकेश यादव बोला की तुम्हारे बच्चे सीमा एवं विमल मेरे मोबाईल को चोरी कर ले गये है। उसके बाद भी तुम मेरे पास झगडा करने आ रही हो कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली बकते हुए हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट करने लगा जिसे सुनकर भगतराम यादव भी आया एवं अश्लील गाली गुप्तार करते हाथ मुक्का से मारपीट किया राकेश यादव द्वारा डण्डा से मारपीट करने पर उसके पीट भाग दाहिने एवं बायें जांघ, घुटना में चोंट आयी है। घटना को यशवंत बरिहा देखा सुना बीच बचाव किया है। मारपीट से आई चोंटो से ईलाज कराने बागबाहरा अस्पताल लेकर गये जहां से ईलाज कराने के बाद वह अपने घर चली गयी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि राकेश यादव ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च 2022 को करीब शाम 06 बजे सरपंच के घर तरफ से अपने घर आ रहा था उसके घर के पास पहुंचा था तभी उसके पडोस के पंचराम बरिहा एवं उसकी पत्नि पुन्नी बाई बरिहा तुम हमे मोबाईल चोरी किये हो कहकर बदनाम कर रहे हो बोलने लगे उसके द्वारा तुम लोग को कुछ नही कहा हुं कहने पर दोनो ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर पंचराम बरिहा एवं पुन्नी बाई बरिहा ने क्या कर लोगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा पंचराम बिंझवार अपने घर से डण्डा लाकर उसके दाहिने गाल के पास एवं बायें पैर के घुटना को मारपीट किया है। जिससे चोंट लगकर खुन निकल रहा है। घटना को गांव के भगत यादव एवं उसकी पत्नि बुधयारिन यादव देखे सुने व बीच बचाव किये है। तब वह उसके बायें गाल एवं दाहिने घुटना में आई चोट का ईलाज कराने बागबाहरा अस्पताल लेकर गये जहां से ईलाज कराने के बाद वह अपने घर चला गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें