IPL 2022: इस टीम पर लगाया गया 12 लाख रुपए का जुर्माना - CG Sandesh

IPL 2022: इस टीम पर लगाया गया 12 लाख रुपए का जुर्माना

आईपीएल 2022 की टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर 12 लाख रुपए का जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है. आरआर और एसआरएच के बीच मंगलवार रात को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था.

आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन का यह टीम का पहला अपराध था. यही वजह है कि सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. इससे पूर्व मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में रोहित शर्मा पर भी 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें