70 साल की बुजुर्ग महिला का घर में घुसकर किया रेप, पुलिस ने ... - CG Sandesh

70 साल की बुजुर्ग महिला का घर में घुसकर किया रेप, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान 26 साल का युवक उसके घर में जबरदस्ती घुसा था। यहां युवक ने पहले महिला को गंदी-गंदी गालियां दी। इसके बाद उससे रेप किया और भाग गया था। मगर अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

महिला ने 24 मार्च को इस मामले में शिकायत की थी। महिला ने बताया कि 24 मार्च की रात वह घर पर अकेली थी। उसी वक्त सुकबासुपारा करंगाबहला निवासी राजकुमार एक्का(26) उसके घर में जबरदस्ती घुस गया था। घुसने के बाद उसने खूब गालियां दी।

इसके बाद जबरदस्ती करने लगा। महिला ने बताया कि उसने राजकुमार को रोकने की खूब कोशिश की। मगर उसने एक नहीं सुनी। रेप करने के बाद वह भाग गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वारदात के बाद राजकुमार फरार था। इस बीच शनिवार को पुलिस को पता चला कि युवक अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महिला घटना के वक्त अकेली थी। उस वक्त उसका पति घर से बाहर गया था। इसी बात का फायदा युवक ने उठाया था। वहीं उसके 3 लड़के भी हैं। जो माता-पिता से अलग रहते हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें