पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिला प्रेमी जोड़े का शव - CG Sandesh

पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिला प्रेमी जोड़े का शव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों का शव एक ही पेड़ से रस्सी के सहारे लटके हुए मिला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कुछ ग्रामीण मवेशी चराकर लौट रहे थे तभी बस्तिबगरा पीपर बहरा गांव से लगे जंगल में उन्होंने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक-युवती के शव लटके देखे. मामले की सुचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची.

पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त करवाई तो पता चला कि युवती निरसिया पैकरा पास के गांव की रहने वाली थी. वह पिपरबहरा गांव निवासी शादीशुदा युवक महेश कुशराम के साथ अक्टूबर में हैदराबाद भाग गई थी. वहां से होली पर ही दोनों अपने गांव लौटे थे. बताया जा रहा है कि लौटने के बाद परिवार वालों से उनका विवाद भी हुआ था. इसके बाद दोनों के शव लटकते मिले.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें