‘द कश्मीर फाइल्स’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड - CG Sandesh

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है. कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. आमतौर पर ज्यादातर फिल्में अपने पहले सप्ताहांत में चरम पर होती हैं, लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आठवे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट की माने तो, अभी ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पीक आना बाकी है. यानी 10 दिनों में फिल्म 160 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है. “द कश्मीर फाइल्स” हिंदी सिनेमा के आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है और इसलिए भी क्योंकि इसे 15 करोड़ के संयमित बजट पर बनाया गया है.

अभी तक आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था. हालांकि अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आठवें दिन 22 करोड़ रूपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रूपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रूपये की कमाई की थी. ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें