कोमाखान : DJ  बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट. - CG Sandesh

कोमाखान : DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट.

कोमाखान थाना अंतर्गत अजाद चौंक नर्रा में होली के दिन शाम करीब 4 बजे DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

राधे पटेल ने पुलिस को बताया कि वह घटनस्थल पर साऊड बॉक्स बजा रहा था उसी समय आरोपीगण रोहित पटेल, लक्की बिलदार, बिल्लू यादव, पवन साहू के द्वारा वहां आकर DJ बजाने लगा. जिसे राधे द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया.

जबकि पवन साहू ने पुलिस को बताया कि वह घटनस्थल पर DJ बजा रहा था जिसे प्रेम यादव, राधे पटेल द्वारा मना कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 294, 323, 34 कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें