शादी समारोह से नाबालिग युवती को किडनैंप कर किया दुष्कर्म, 3 ... - CG Sandesh

शादी समारोह से नाबालिग युवती को किडनैंप कर किया दुष्कर्म, 3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी समारोह से किडनैंप कर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार 6 बदमाश एक नाबालिग लड़की को शादी समारोह से किडनैंप कर ले गए. उसके बाद सभी ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

SDOP मंयक तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए कल से ही जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी. इसके बाद पुलिस की टीम ने आज तीन नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया. रेड़े गांव मे विवाह समारोह आयोजित था. इसमें एक नाबालिग लड़की को जबरन उठा कर बदमाशों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था. बागबहार थाना पुलिस ने सभी बदमाशों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें