खल्लारी : मोबाईल लेने की बात को लेकर कर दी महिला की पिटाई. - CG Sandesh

खल्लारी : मोबाईल लेने की बात को लेकर कर दी महिला की पिटाई.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मोहंदी में मोबाईल लेने की बात को लेकर महिला की कर दी पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सोनकुंवर ध्रुव ने पुलिस को बतायी कि ग्राम मोहंदी में रहती है. 15 मार्च 2022 को रात्रि में उसका बेटा बिसन ध्रुव पडोस के माखन ध्रुव के यहां अपना मोबाईल को चार्जिंग में लगाया था करीबन 10.00 बजे रात्रि में वह मोबाईल लेने के लिए गई तो माखन ध्रुव उसे बोला कि तुम्हारा बेटा बिसन ध्रुव मोबाईल को ले गया है तुम लोग आधी रात के समय परेशान करते हो मोबाईल लेने के लिए आये हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा इस बीच रामनाथ ध्रुव भी आया और रात के समय मोहल्ले में हल्ला कर रहे हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज किया। माखन ध्रुव ने हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किया । मारपीट से उसे दाहिना पसली पर चोट आई है फिर वह अपने घर में आकर सो गयी उसका बेटा बिसन ध्रुव चौथिया कार्यक्रम से जब सुबह घर आया तो वह घटना की जानकारी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें