प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फांसी पर लटकते मिली महिल... - CG Sandesh

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फांसी पर लटकते मिली महिला की लाश

पेंड्रा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबहर परिसर में स्थित आम के पेड़ में एक महिला की लाश फांसी पर लटकी मिली है. परिजन का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी ने मृतिका के साथ छेड़छाड़ की थी, लेकिन थाने जाने के बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, उल्टा उसके ऊपर ही मारपीट और गालीगलौच का मामला दर्ज कर दिया जिससे वो परेशान थी.

इधर, मामले में समझौता करने के लिए चंपा पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. मृतिका की मां ने अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर रूपेंद्र सिंह भदौरिया पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 2 दिन पहले आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें