IPL - 2022 में नयी लुक में नजर आएगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम - CG Sandesh

IPL - 2022 में नयी लुक में नजर आएगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया । टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई । इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों (डीसी कब्स) को भी जर्सी दी गई ।

दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ आईपीएल का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं ।’’ दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है । आईपीएल 15 मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम , नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें