आईपीएल-2022 : यह खिलाड़ी बनेगा RCB का नया कप्तान! - CG Sandesh

आईपीएल-2022 : यह खिलाड़ी बनेगा RCB का नया कप्तान!

आईपीएल: आरसीबी 12 मार्च को अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाली है. आरसीबी ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि 12 मार्च को वो कुछ बड़े ऐलान करेगी जिसके बाद उनके फैंस चौंक जाएंगे. इन ऐलानों में सबसे ऊपर आरसीबी के नए कप्तान का नाम होगा. टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना है और इस फ्रेंचाइजी ने अबतक कप्तान नहीं बनाया है. इस रेस में फाफ डुप्लेसी सबसे आगे हैं. कई लोग दिनेश कार्तिक का नाम भी ले रहे हैं.

वैसे कप्तान के नाम के ऐलान के अलावा 12 मार्च को आरसीबी नए नाम और नई जर्सी का ऐलान भी कर सकती है. ऐसी खबरें हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हो सकता है. टीम का नाम बदलेगा तो आरसीबी की जर्सी भी बदल सकती है.

ऐसी खबरें भी हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एबी डिविलियर्स को नई भूमिका में टीम में शामिल कर सकती है. डिविलियर्स ने पिछले साल ही पूरी तरह क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वो टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़ सकते हैं. हालांकि इन रिपोर्ट्स पर अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें