शेन वॉर्न की मौत के मामले में  बड़ा खुलासा, कमरे में मिला था... - CG Sandesh

शेन वॉर्न की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, कमरे में मिला था खून

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न अब हमारे बीच नहीं हैं, 4 मार्च के दिन इस महान खिलाड़ी ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। पहली बार में तो किसी ने भी इस खबर पर विश्वास नहीं किया, लेकिन जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई वैसे ही हर कोई हैरान और परेशान हो गया था। एक दम से खिलाड़ी के जाने के बात को कोई नहीं पचा पा रहा है, वहीं अब वॉर्न की मौत के मामले में पुलिस की तरफ से बहुत बड़ा खुलासा हुआ है और ये खुलासा शेन वॉर्न की मौत के मामले की परतों को खोल रहा है।

अपनी मौत से पहले शेन वॉर्न सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे, साथ ही क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दे पर लगातार अपनी राय भी रखते थे। वहीं एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वो अपना वजन कम करने जा रहे हैं, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत करने में लगे हैं। लेकिन 4 मार्च के दिन ऐसी खबर आई कि, सभी के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। दूसरी ओर शेन वॉर्न की मौत थाइलैंड में हुई थी, अब उनकी मौत को लेकर थाइलैंड पुलिस ने एक बड़ी चीज का खुलासा किया है।

अभी तक आई खबरों से पता चला है कि वॉर्न थाइलैंड में थे और वो एक विला में रूके हुए थे। इसी दौरान एक मित्र वॉर्न को बुलाने के लिए कमरे में गया था, जहांं वो कोई हरकत नहीं कर रहे थे और इसके बाद उन्हें CPR देने की कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टर कुछ नहीं कर पाए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें