शराब पीने से किया मना तो युवक ने कर दी अपने पिता की हत्या  - CG Sandesh

शराब पीने से किया मना तो युवक ने कर दी अपने पिता की हत्या

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शराब के नशे धुत्त एक युवक ने अपने बड़े पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक को बड़े पिता शराब पीने से मना किए ,जिससे गुस्साए युवक ने बड़े पिता को जलती हुई लड़की से सिर में मार दिया। जिससे अधेड़ की मौत हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। मामला जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के मंगनार गांव का रहने वाला युवक रयतु राम आदतन शराबी था। अक्सर दारू पीकर घर में अपने परिवार के सदस्यों से आए दिन विवाद करता रहता था। युवक के बड़े पिता सदर राम शारब पीने से मना करते थे। शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। इतने में गुस्साए युवक ने चूल्हे से जलती हुई लकड़ी निकाल कर अधेड़ के सिर पर वार कर दिया।


जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक गांव से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें