जडेजा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा कपिल... - CG Sandesh

जडेजा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. अपने शतकीय पारी के दौरान जडेजा ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जडेजा अब टेस्ट में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले भारतीय बललेबाज बन गए हैं. जडेजा से पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था.

कपिल देव ने साल 1986 में कानपुर टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 163 रन की पारी खेली थी. जडेजा ने कपिल देव के अलवा एडम गिलक्रिस्ट और इयान हिली जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया है. इयान हिली ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 161 रन की नाबाद पारी खेली थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें