बागबाहरा : लोहे का तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्त... - CG Sandesh

बागबाहरा : लोहे का तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस को 27 फरवरी 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम खोपली पंचायत भवन के पास एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुये दौडा रहा है पुलिस की टीम आरोपी परशु मिरी पिता स्व. नारायण मिरी उम्र 40 वर्ष साकिन खोपली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक लोहे का वजनदार तेज धारदार तलवार जिसकी कुल लम्बाई 25 इंच फल की चौडाई 03 इंच मुठ की लम्बाई 10 इंच मुठ की गोलाई 05 इंच को गवाह के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें