रूस के हमले में 198 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल : यूक्... - CG Sandesh

रूस के हमले में 198 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल : यूक्रेन के मंत्री

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूस के हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ल्याशको ने शनिवार को बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हताहतों में कितने सैनिक और आम नागरिक हैं।

ल्याशको ने कहा कि बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमलों तथा उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन में सैनिकों के अभियान के साथ शुरू हुए रूसी आक्रमण में 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हो गए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें