विधायक ने किया 4 करोड़ों से अधिक का भूमिपूजन लोकार्पण - CG Sandesh

विधायक ने किया 4 करोड़ों से अधिक का भूमिपूजन लोकार्पण

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोंडागांव जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतो मे करोडो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया साथ ही विधायक ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्या सुना और उनका निराकरण भी किया। शुक्रवार को विधायक द्वारा ग्राम पंचायत हासेल मे लागत 60.86 लाख का नविन शासकीय हाई स्कूल का लोकार्पण किया गया इसी क्रम मे मर्दापाल मे लागत 91.75 लाख का नवीन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विधालय का लोकार्पण और लागत 92.80 लाख का नवीन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय का लोकार्पण किया गया साथ ही मडानार मे लागत 1 करोड़ 75 लाख 4 हजार का जल जीवन मिशन के तहत भूमिपूजन किया गया।

इस विधायक चंदन कश्यप ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान स्कूल बंद थे आज स्कूल खुलने के बाद बच्चों में उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है इसलिए हमें पूरा मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। महात्मा गांधी जी ने कहा है कि “सच्ची शिक्षा वह है जो बच्चों के आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक पहलुओं को उभारती है और प्रेरित करती है। इसलिए शिक्षा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, यदि आपको जीवन में सफल बनना है और अपना भविष्य सुरक्षित बनाना है तो शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी शिक्षकों को भी बधाई देता हूँ और उनका आभार व्यक्त करता हूँ जोकि कोरोना संकट काल के समय भी उन्होंने अपना पूरा श्रम किया और आज हमारे देश के बच्चों का भविष्य बनाने व उनका जीवन संवारने के लिए वे पूरी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं। शिक्षक ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति होता है जो बगैर किसी स्वार्थ के अपने शिष्यों के भविष्य संवारने के लिए शिक्षित करता है और उज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखाराम पोयम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,देवसिंग,रेशमा दीवान, सुखियारिन बघेल,पीलाबती पोयम,जागेश्वरी मंडावी,सरपंच हथकली,अनूप मड़ावी,रतिराम नाग,रसूल कश्यप,हरी मंडावी,सालीक नेताम,धीरज नाग,दया कश्यप,नीलचंद मंडावी,राजकुमार नेताम,राजमन मंडावी. बालकु सहादई. बुधमनी. गायता पुजारी. पटेल. CEO जनपद जोशी. SDO. PWD उसेड़ी TI मर्दापाल टंडन. ठेकेदार अनिल बाजपाई,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें