मालगाड़ी रुकवाकर नक्सलियों ने इंजन में लगाई आग, दंतेवाड़ा-किरं... - CG Sandesh

मालगाड़ी रुकवाकर नक्सलियों ने इंजन में लगाई आग, दंतेवाड़ा-किरंदुल के बीच रेल आवागमन हुआ ठप.

बीती रात छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किरंदुल-विशाखापटनम रेललाइन के किरंदुल रेलखंड में एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगा दी. घटना बचेली स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे भांसी की ओर रात 8.40 बजे करीब 150 नक्सलियों ने मालगाड़ी को रुकवाया और ट्रेन के खड़ी होते ही उसके ड्रायवर, सहायक चालक और गार्ड से वाकीटाकी मोबाइल छीनकर सभी को धमकाकर भाग दिया.

इसके बाद दो में से एक सामने वाले इंजन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. जंगल के रास्ते भागकर रात नौ बजे बचेली स्टेशन पहुंचकर चालक दल ने घटना की जानकारी दी. मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापटनम जा रही थी. घटना के 20 मिनट पहले घटना स्थल से विशाखापटनम-किरंदुल एक्सप्रेस गुजरी थी. यात्री ट्रेन के बचेली पहुंचने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया था. घटना के बाद दंतेवाड़ा-किरंदुल के बीच रेल आवागमन ठप हो गया है.

बताया जा रहा है कि रेल अधिकारियों और सुरक्षा बल को घटना स्थल के लिए भेजा जा रहा है. घटना में भाकपा मयोवादी की पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी का हाथ बताया जा रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें