समस्या का हल नहीं होने से नाराज युवक ने  कलेक्टर के जनदर्शन ... - CG Sandesh

समस्या का हल नहीं होने से नाराज युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन में खाया जहर

बलौदाबाजार जिले में जनदर्शन के दौरान एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक ने जहर खा लिया जिससे उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. युवक का नाम रोशन मानिकपुरी बताया गया है, जो बिलाईगढ़ ब्लॉक के गाड़ापाली का रहने वाला है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन किया था, जिसका कोई हल नहीं होने से दुखी युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन में जहर खा लिया. युवक द्वारा जहर का सेवन करने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें