विधायक चंदन कश्यप ने पुसपाल में किया क्रिकेट प्रतियोगिता का ... - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप ने पुसपाल में किया क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

आज बस्तर कोंडागांव के पुसपाल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े ही रोचक मैच के साथ समापन हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल होकर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया प्रतियोगिता का प्रथम ईनाम 10001 रु और द्रितीय ईनाम 5001 रु था प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करनपुर और हासेल के मध्य खेला गया जिसमे करनपुर प्रथम और हासेल द्रितीय स्थान पर रहा चंदन कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच सोबी राम कश्यप. सुन्दर कश्यप. सुकराम पोयम मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष. वरुण सेटिया विधायक प्रतिनिधि. जगदेव बघेल. मेहतर नाग. अनुक मंडावी. भुवन यादव. हेमधर वैद. श्रीराम बघेल. अग्या राम बघेल. चैक राम बघेल. गदन राम बघेल. रमेश मंडावी. बली राम सोरी. उमेश यादव. रशूल कश्यप. महादेव कश्यप करनपुर सरपंच. एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें