चपका में भले मेरे खिलाफ विरोध प्रदर्शन करे लेकिन विकास ही मे... - CG Sandesh

चपका में भले मेरे खिलाफ विरोध प्रदर्शन करे लेकिन विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता विधायक चंदन कश्यप

भानपुरी : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम चपका में शेड निर्माण कार्य लागत 15.540 लाख का भूमिपूजन किया विधायक कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए तीखी अदाज से कहा कि चपका में भले मेरे खिलाफ विरोध प्रदर्शन करे लिकिन विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है चाहे कितना भी विरोध कर लिकिन क्षेत्र की विकाश कार्य करने के लिए तत्पर रहूंगा साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा की चपका पूर्व सांसद का आदर्श ग्राम था लिकीन विकास कार्य के नाम पर एक भी काम नही हुआ हैं जिस तरह पूर्व सांसद ने चपका के लोग को ठगा उसी तरह बीजेपी के लोग सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम करती हैं और हमारी कांग्रेस की सरकार जनता के लिए कई योजनाएं चला रही है जिससे आम जनता को काफी फायदा मिल रही है.

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,सरपंच संघ अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव,अनिल बघेल,अभिषेक बाजपाई,कामेश्वर नाग,जोगी राम,वीरेंद्र पांडे,नरेंद्र पांडे, मसू बघेल,सोमारू कश्यप,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें