महासमुंद: जिले में नीम यूरिया खाद शीघ्र और आएगी - डीएमओ सोनी - CG Sandesh

महासमुंद: जिले में नीम यूरिया खाद शीघ्र और आएगी - डीएमओ सोनी

महासमुंद: 04 फरवरी को बेलसोड़ा रेक पाइंट से एनएफएल नीम यूरिया जिले के महासमुन्द खाद संग्रहण केन्द्र को 588.735 मेट्रिक टन, बागबाहरा खाद संग्रहण केन्द्र 151.200 मेट्रिक टन एवं पिथौरा खाद संग्रहण केन्द्र को 121.275 मेट्रिक टन कुल 861.210 मेट्रिक टन खाद प्राप्त हुआ। जिसे सहकारी समितियों के मांग के अनुसार विक्रय किया जा रहा है।

डीएमओ जयदेव सोनी ने बताया कि 08 फरवरी को बेलसोड़ा रेक पांइट से कृभको नीम यूरिया महासमुन्द जिले के संग्रहण केन्द्रो को 1190.000 मेट्रिक टन खाद प्राप्त होना है एवं महासमुन्द खाद संग्रहण केन्द्र से बसना खाद संग्रहण केन्द्र नीम यूरिया 200 मेट्रिक टन एवं सरायपाली खाद संग्रहण केन्द्र 200 मेट्रिक टन अंतर संग्रहण केन्द्र नीम यूरिया खाद भेजा जाना है। नीम यूरिया खाद प्रदायक कंपनियों से संपर्क करने पर उनके द्वारा नीम यूरिया खाद का रेक बेलसोड़ा रेक पाइंट पर बहुत जल्द आने की संभावना व्यक्त किया गया है।

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें