सगी बुआ ने भतीजी पर किया जुल्म की इंतहा, कमरे में बंद कर गरम... - CG Sandesh

सगी बुआ ने भतीजी पर किया जुल्म की इंतहा, कमरे में बंद कर गरम चिमटे से दागा

बलरामपुरः जिले में एक महिला ने अपनी 8 साल की सगी भतीजी पर जुल्म की इंतहा कर दी। अक्सर बच्ची का रोना और चीख पुकार सुनकर मकान मालिक को शक हुआ तो उसने महिला से पूछताछ की। 

जिस पर महिला ने पहले तो बहाना बनाया लेकिन बच्ची की हालत देखकर सब बयां हो रहा था। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम को जांच के लिए महिला के घर भेजा। महिला स्टाफ ने बच्ची से पूछताछ की।

इस दौरान बच्ची काफी डरी हुई दिखी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के जिस्म पर चोट के निशान हैं। फिलहाल चाइल्ड लाइन टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही बच्ची के परिजन से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक महिला का पति BSF में है। वो अपनी पत्नी और साले की 8 साल की बेटी के साथ राजेश सिंह के मकान में किराए से रहता है। बच्ची को इन लोगों ने पढ़ाने के लिए रखा था लेकिन आरोप है कि बुआ उससे मारपीट करती थी। यहां तक की कई बार उसे चिमटे से दागा भी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें