जनपद सदस्य निलय (नानु) कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी म... - CG Sandesh

जनपद सदस्य निलय (नानु) कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी मे किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

आज जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को को संबोधित करते हुए निलय कश्यप ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है आजकल ग्रामीण क्षेत्रों मे क्रिकेट, कबड्डी और वालीबॉल का आयोजन बहुत अधिक मात्रा मे हो रहा है जो कि युवा को के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, हमारी सरकार भी लगातार खेलों के क्षेत्रों मे सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से आने वाले समय में युवाओं को खेल से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयत्न करेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे।

इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस , लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सत्यकान्त कश्यप शोशल मिडिया प्रभारी , सोनधर दीवान , त्रिलोक कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें