उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में ... - CG Sandesh

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है सीएम बघेल का नाम

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की जा रही है. कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस सूचि में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है.

कांग्रेस प्रचारकों के 30 नेताओं की सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद, देवेंद्र यादव, हरीश रावत, गणेश गोडियाल, प्रीतम सिंह, सीएम अशोक गहलोत, साथ ही छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के भी नाम इस लिस्ट में शामिल है.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें