पति गया था काम पर, लौटा तो पत्नी और दो बच्चों की लाश मिली फ... - CG Sandesh

पति गया था काम पर, लौटा तो पत्नी और दो बच्चों की लाश मिली फंदे पर झूलती हुई.... मचा हड़कप

एक महिला और उसके दो बच्चों का शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। इस घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। मृतकों में भुवनेश्वरी 28 वर्ष, पुत्री देविका ध्रुव 2 वर्ष, बेटा टिकेश ध्रुव 11 महीना शामिल है।

जानकारी के मूताबिक घटना दुधावा चौकी अंतर्गत मुसुरपुट्टा गांव की है। यहां पर चेतन ध्रुव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आज चेतन ध्रुव खेत मे काम करने के लिए गया हुआ था। दोपहर 1 बजे जब लौटा तो देखा कि, घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर देखा तो

कमरे में उसकी बीबी और दो बच्चे का शव फंदे पर लटका हुआ था। तीनों का शव देखकर चेतन ने इसकी जानकारी पास में रहने वाली अपनी बहन को दी। साथ ही इसकी जानकारी दुधावा चौकी में भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि, महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फंडे में टांगकर हत्या की होगी, फिर खुद भी महिला में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल महिला ने ऐसा क्यों किया इस बात का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें