तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी हो सकती है गिरफ्तार - CG Sandesh

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी हो सकती है गिरफ्तार

सोनी पर प्रसारित तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता अपने यूट्यूब वीडियो के कारण गिरफ्तार हो सकती है. दरअसल कुछ समय पहले 2021 में मुनमुन दत्त ने अपने यूट्यूब चैनल में वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था. उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि “मैं यूट्यूब पर आ रही हूं और मैं अच्छी दिखना चाहती हूं मैं भंगी की तरह नहीं दिखना चाहती.” एक्ट्रेस की इस वीडियो पर काफी बवाल मचा था. इसके बाद कहा जाने लगा कि मुनमुन ने अनुसूचित जाति समुदाय को टारगेट किया है. इसके बाद से ही मुनमुन ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं.#ArrestMunmunDutta से एक्ट्रेस खूब ट्रेंड हुई थीं. 

हालांकि मुनमुन ने मामला बिगड़ते देख अपने फैंस से माफी भी मांग ली थी. उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें वाकई उस शब्द का मतलब नहीं पता था. माफी मांगने के बाद भी अब हिसार की एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. उनके वकील का कहना है कि मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी का खतरा अब बढ़ गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें