छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं के छात्र असाइनमेंट जमा किए बिना नह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं के छात्र असाइनमेंट जमा किए बिना नहीं दे सकेंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से प्रारम्भ होगी. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को न्यूनतम 2 असाइनमेंट जमा करने होंगे. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 6 असाइनमेंट जारी किए हैं. जिनमें से परीक्षा से पहले 2 पूरा करके जमा करना जरूरी है. वहीं इस बार भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ परीक्षा ली जाएगी.

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन लेने का फैसला लिया है. इसके लिए दिसंबर में टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. अगर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती है और हालात ठीक रहते हैं, तब परीक्षा ऑफलाइन ही ली जाएगी. लेकिन फिलहाल स्टूडेंट्स को असाइनमेंट जमा करना जरूरी किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें