योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत की मांग पर अधीक्षक निलंबित - CG Sandesh

योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत की मांग पर अधीक्षक निलंबित

 निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि स्वीकृत करने के एवज में दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग करने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। योजना का लाभ देने के एवज में रुपए की मांग की जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रमाणित पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारी अरविंद गेडाम, अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अरविंद गेडाम का मुख्यालय, कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला-रायगढ़ निर्धारित किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिलासपुर में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक हेरमन खलखो को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें