सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने पहले बच्चे... - CG Sandesh

सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने पहले बच्चे का किया स्वागत

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, गायक निक जोनास ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. एक बयान में कहा गया है, "हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है. हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं." इस जोड़े ने 2018 में शादी की थी.

बॉलीवुड हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से बनी माँ

सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है. पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए माँ बनी हैं. इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की माँ बनने की खबर आई थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें