राहुल -पंत की शानदार फिफ्टी, भारत ने अफ्रीका को दिया 288 रनो... - CG Sandesh

राहुल -पंत की शानदार फिफ्टी, भारत ने अफ्रीका को दिया 288 रनों का टारगेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पार्ल के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम साउथ अफ्रीक के खिलाफ पहला मैच 31 रनों से हार गई थी. भारत ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 288 रनों का टारगेट दिया है.

पंत ने लगाई आतिशी फिफ्टी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 287 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की सबसे ज्यादा रन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बनाए. उन्होंने 71 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 आतिशी चौके और दो छक्के शामिल थे. कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाए. विराट कोहली एक बार फिर उम्मीदों का बोझ नहीं उठा सके और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. शिखर धवन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 29 रन ही बना सके. श्रेयस अय्यर ने 11 रन, वेंकटेश अय्यर ने 22 रन बनाए हैं.

तबरेज शम्सी ने दिखाया कमाल  

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने भारत को शुरुआत में ही झटके दिए. अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए हैं. एस मंगाला ने, एडम मार्करम, फेहलुकवायो और केशव महाराज ने 1-1 विकेट चटकाया है. केशव महाराज ने विराट कोहली का बेशकीमती विकेट अपने खाते में डाला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें