भारत में लॉन्च हुआ शानदार स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत - CG Sandesh

भारत में लॉन्च हुआ शानदार स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

लंबे इंतजार के बाद फाइनली शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने मोस्ट-अवेटेड स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro बुधवार को लॉन्च किया है. फोन 108MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग से लैस है. फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है. कंपनी ऑफलाइन ग्राहकों को फोन पर कई इंटरेस्टिंग ऑफर दे रही है.

इतनी है फोन की कीमत
भारत में फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इस फोन के टॉप-एंड मॉडल यानी 12GB+256GB वेरिएंट के लिए आपको 43,999 रुपये खर्च करने होंगे। हमारे पास ऑफलाइन ऑफर के बारे में कुछ और जानकारी भी है। तो आइए एक नजर डालते हैं।

कंपनी ने ऑनलाइन खरीदारों के लिए 11T प्रो पर 5,000 रुपये की छूट की घोषणा की थी। लाइव इवेंट के दौरान कंपनी ने ऑफलाइन चैनलों के लिए किसी भी ऑफर का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब, कंपनी के एक अधिकारी ने 39,999 शुरुआती कीमत वाले इस फोन के लिए ऑफलाइन रिटेल ऑफर के बारे में खुलासा किया है। ऑफर्स इतने शानदार है कि शायद आपका भी फोन खरीदने का मन होने लगेगा। दरअसल, हाइलाइटिंग ऑफर्स में से एक मुफ्त Mi Band 5 स्मार्ट बैंड (कीमत 2499 रुपये) शामिल है।

शाओमी 11T प्रो 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 480Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप हैंडसेट 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में कंपनी 3GB एक्सटेंडेड वर्चुअल रैम भी दे रही है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 SoC दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें