महिला को अकेली देखकर 2 बच्चों की मां से किया दुष्कर्म, आरोप... - CG Sandesh

महिला को अकेली देखकर 2 बच्चों की मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजिम पुलिस ने बलात्कार मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक पर महिला को घर मे अकेली देखकर जबरन दुष्कर्म का आरोप है. शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़िता ने 1 जनवरी को राजिम थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी द्वारा जबरन संबंध बनाने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस ने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण को जांच में लिया. पुलिस ने आज फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि शादीशुदा आरोपी युवराज घोघरे पर दो बच्चों की मां से जबरन घर मे घुसकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 376, 506 का मामला दर्ज किया गया. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था. सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष भुआर्य, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गिलहरे, आरक्षक उमेश ध्रुव, विक्रम साहू, रेखराम नेताम, अवध पटेल और महिला आरक्षक रेवती टंडन का विशेष योगदान रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें