बागबाहरा : सट्टा पट्टी जुआ खेलते एक व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा पट्टी जुआ खेलते एक व्यक्ति गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस को 17 जनवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि झपल चौक शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस स्टाफ झपल चौक शनि मंदिर के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नवीन पटेल पिता परदेशी पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं 04 थानापारा बागबाहरा, थाना बागबाहरा जिला महासमुन्‍द रहने वाला बताया।

जिसके कब्जे से 01.एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ, 02.एक नग डाट पेन, 03. नगदी रकम 840 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें