पत्नी के सामने पति की धारदार हथियार से की हत्या , अपराधी मौक... - CG Sandesh

पत्नी के सामने पति की धारदार हथियार से की हत्या , अपराधी मौके से फरार.... पुलिस कर रही छानबीन

जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ चिल्फी पुलिस चौकी के डिंडौरी गांव में एक 70 वर्षीय अधेड़ की उसकी पत्नी के सामने ही अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

मिली जानकारी के मुताबिक अधेड़ मृतक का नाम भगत यादव है। जो अपने घर पर कल रात में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था कि अचानक उनके घर के दीवार में लगे ईट को अज्ञात आरोपी ने हटाकर घर मेें प्रवेश किया। इस दौरान गहरी नींद में सो रहे भगत यादव के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौके में ही मौत हो गई।

वहीं इस पूरे घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने चिल्फी पुलिस चौकी में दी है जिसके बाद लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरहि ने भी घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। साथ इस पूरे मामले में चिल्फी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। संदेहियों से पूछताछ किया जा रहा है, जल्द ही मामले में खुलासा करते हुए संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें